उत्तराखंडदेहरादून

सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत ’आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोशी , कहा – प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर लें सेवा और राष्ट्र निर्माण का  संकल्प 

पीएम के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना,
कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग ने आयोजित किए कार्यक्रम,
पूर्व सैनिकों के साथ किया दीप प्रज्जवलन
देहरादून । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को ’‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  जोशी ने प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अभियान के प्रथम दिन कैबिनेट मंत्री जोशी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय एवं  गुनियालगांव तथा सैनिक कल्याण विभाग द्वारा नयागांव में पूर्व सैनिकों के साथ दीप प्रज्जवलन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि ’’सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का दिन’’ है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री  के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद व्यक्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ’’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड तथा कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं’’ के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार किसानों, बागवानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, वन रैंक वन पेंशन के माध्यम से देशभर के पूर्व सैनिकों को इसका लाभ प्राप्त हुआ।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष आत्मीय संबंध है। देवभूमि में चारधाम एवं धार्मिक स्थलों के विकास, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से उत्तराखण्ड को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया केवल एक दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 18 अक्टूबर) पर प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर सेवा कार्यों से जुड़े और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, राज्यमंत्री कैलाश पंत, कृषि विभाग के अपर सचिव डा आनन्द श्रीवास्तव, निदेशक उद्यान डा आरके सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर डीएस बसेरा,  उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश राम, महेन्द्रपाल, बीजेपी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व राज्यमंत्री टीडी भूटिया, मंडल महामंत्री किरण, भावना चौधरी, लक्ष्मण रावत, समीर पुंडीर, मदन सिंह पुण्डीर, समीर डोभाल, अंकित जोशी, संजय नौटियाल, वंदना बिष्ट, निरंजन डोभाल, सुनीता डंडरियाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा,  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *