उत्तराखंडनैनीतालराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा  ,अबकी बार चुनें जनता की सरकार, अग्निवीर योजना को खत्म करने की घोषणा, केंद्र सरकार पर बोला हमला

कहा, हमारे देश में बार-बार नहीं चलेगी मोदी सरकार
इस बार बननी चाहिए बेरोजगार नौजवानों की सरकार
उत्तराखंड और रामनगर से बताया खास रिश्ता
रामनगर।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को रामनगर के ग्राम पीरूमादरा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे परिवार ने इस देश के लिए अपना खून बहाया है, हम चुप भले ही रहते हों, लेकिन हमारे पिता और दादी ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया है।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग हमारी देशभक्ति को नहीं समझ सकते। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आएगी तो युवाओं के साथ छलावा करने के लिए चलाई जा रही अ​ग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।
प्रियंका ने कहा कि आपके जीवन का अनुभव ही सच्चाई है, बाकी कुछ भी सच्चाई नहीं है। हिंदू धर्म में भी यही कहते हैं कि सच्चाई वह है, जिसका अनुभव आपको है। सच्चाई यह है कि भाजपा के लोग खुद को ईमानदार बोलकर, भ्रष्ट साबित हुए हैं। मैंने आपके सामने सच्चाई रखी है और जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि असलियत को सझझिए, जो नेता आपके सामने धर्म का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सबक सिखाइए। हमारे देश में बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी, इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए। इस बार बेरोजगार नौजवानों की सरकार बननी चाहिए। एक ऐसी सरकार बननी चाहिए, जिसके लिए आप सर्वोपरि हों।उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस पांचों सीटों विजय हासिल करेंगी।उन्होंने कहा कि उनका रामनगर से पुराना रिश्ता रहा है।वह 13 साल की उम्र से यहां आ रही हैं।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देंगी।सरकार के रिक्त 30 लाख पदो मे नियुक्ति की जाएंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल जुमलेबाजी में गुजर गए हैं और अब वह कांग्रेस को कोस रहे हैं।उन्होंने अग्निवीर योजना और इलेक्ट्रोल ब्रांड पर सवाल खड़े किए। रैली में भीड़ जुटाकर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने अपना दम दिखाया है। रैली संपन्न होने पर कांग्रेस नेताओं ने रणजीत सिंह रावत को बधाई दी।इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर  पुलिस का पहरा रहा। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस मुस्तेदी से खड़ी दिखाई दी।प्रशासन,पुलिस व खुफिया एजेंसियां की हर गतिविधि पर नजर रही।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल,नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी,अल्मोड़ा लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा,विधायक सुमित  हृदेश,विधायक मनोज तिवारी,विधायक आदेश चौहान,पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह,पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक हैमेश खर्कवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिंम्वाल,पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल,पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर निशांत पपने,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनुज दुर्गापाल,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल नेगी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र शर्मा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत,छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी,पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नजाकत अली,निवर्तमान सभासद गुलाम सादिक,निवर्तमान सभासद मोहम्मद अजमल,युवा कांग्रेस नेता चांद खान,फरमान अली,महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट,विनय पडलिया,आफाक हुसैन,नदीम कुरैशी,मोहम्मद गाजी,जावेद खान आदि हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *