उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया वाहन चोर, शातिर से 11 टू व्हीलर व्हीकल  बरामद , पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले सभी मार्गो पर लगे 80 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

देहरादून। अपने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर मे युवक इतना जुनूनी हो गया कि गाड़ियां चोरी करने लग गया। उसने राजधानी देहरादून के अलग-अलग इलाकों से कुल 11 दोपहिया वाहन चोरी कर डाले। 22 वर्षीय अभियुक्त इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए गाड़ियों को जंगल में ही छिपा लेता था और वापिस हरिद्वार अपने घर चले जाता था। अभियुक्त  शनिवार को भी अपनी चोरी कर छिपाई गई दोपहिया वाहन को बेचने के लिए दूसरे राज्य ले जाने आया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बीती शुक्रवार को  अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून तथा वादी अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में उनकी स्कूटी संख्या क्रमशः यूके 07एवी6097 सफेद रंग व स्कूटी संख्या यूपी14डीजे3598 रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। वादियो की शिकायत पर पुलिस ने थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-306/26 धारा-303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 – 308/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया।

वादियो की शिकायत पर थाना रायपुर की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की निरीक्षण किया गया व घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले सभी मार्गो पर लगे 80 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के दौरान पुलिस को चोरी करने वाले एक व्यक्ति की फुटेज मिली।
पुलिस टीम द्वारा इस अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाने को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।पुलिस द्वारा लगातार तफ्तीश के क्रम में कल शनिवार को एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल अभियुक्त राकेश डबराल(22) पुत्र रमेश डबराल निवासी देवतम पट्टी सितोंस्यू पौड़ी गढ़वाल, हाल पता- गुलाब बाग थाना कनखल हरिद्वार को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से और पूछताछ की तो उसके द्वारा देहरादून के अन्य इलाकों से भी गाड़ियां चोरी करना कबूल किया।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दोपहिया वाहनों सहित कुल 11 दोपहिया वाहनो बरामद किये है।
अभियुक्त के अनुसार उसके द्वारा चोरी किये गए वाहनो में से 2 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिनके संबंध में संबंधित थानो पर मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त द्वारा चोरी किये गए अन्य वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्त घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है जिसके बाद मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता था। अभियुक्त शनिवार को घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *