उत्तराखंडपौड़ी गढ़वालराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: धूमाकोट पौड़ी में हुई  जनसभा में  सीएम पुष्कर धामी ने कहा, अनिल बलूनी को दिया वोट सीधा प्रधानमंत्री को जाएगा, कहा,  10 वर्षाे में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया

2014 के बाद महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं सहित  हर किसी के लिए हुआ  कार्य
  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ा
पौड़ी गढ़वाल। राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा  की एक जनसभा पौड़ी गढ़वाल सीट के धूमाकोट क्षेत्र में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को धूमाकोट बाजार, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि  लैंसडाउन क्षेत्र में आकर वो नि:संदेह कह सकते हैं कि भाजपा के पक्ष में पिछली बार से भी ज्यादा वोट आगामी चुनाव में पड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा  कि अनिल बलूनी इस क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनके मन में कई संकल्प, इच्छाएं हैं, जो वो पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि  देश एवं राज्य की जनता के आशीर्वाद से पुनः भाजपा सरकार एवं मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हर दिन सभाओं में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनता के आशीर्वाद से हमें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि  जनता जो वोट अनिल बलूनी को देगी वह वोट सीधे प्रधानमंत्री  को जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ा है। विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। बड़े से बड़े मामलों में पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। 2014 के बाद महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं हर किसी के लिए कार्य हुआ है। उन्होंने कहा  कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सोचा कि गरीबों का इलाज फ्री में होना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक, परिवार के सदस्य के रूप में देश वासियों का ख्याल रखा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज योजनाएं गरीब कल्याण,अंत्योदय के सिद्धांत पर बनती हैं। जिसके परिणाम स्वरूप 10 वर्षाे में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक महंत दिलीप रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
  कहा, धूमाकोट के लिए दीं 90 करोड़ की योजनाएं
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा धुमाकोट के लिए 90 करोड़ रुपए की विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए 15 योजनाओं की संस्तुति प्रदान की है। इसके साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ़, मोटर मार्गों का सुधारीकरण और नवनिर्माण किया गया है। धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य हुआ है। और भी कई विकास योजनाएं पाइपलाइन में हैं। मुख्यमंत्री धामी  ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि अनिल बलूनी को विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *