उत्तराखंडदेहरादून

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा, एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला के हालात का लिया जायजा

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जरूरी निर्देश
देहरादून।नगर आयुक्त नमामी बंसल ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र चंद्र रोड एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला का स्थलीय निरीक्षण किया  । प्रभावित क्षेत्रों में जहाँ-जहाँ घरों में मलबा एकत्रित हुआ था, उसे हटवा लिया गया है।
नदियों के किनारे जो पुश्ते आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए थे उनके पुनःनिर्माण के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल-निकासी एवं सामान्य यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर निगम की ओर से टीमें कार्य कर रही हैं ।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त क्षेत्रवार आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी।
जोखिम वाले क्षेत्रों की समय-समय पर जाँच कर आवश्यक सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाए स्थानीय नागरिकों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाए।
राहत सामग्री एवं मशीनरी को पूर्व से ही तैयार रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपयोग किया जाये। इस मौके पर नगर आयुक्त नमामि बंसल के साथ मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना और क्षेत्रीय  पार्षद रोबिन त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *