Thursday, May 16, 2024
Latest:
उत्तरकाशीउत्तराखंड

सीएम  पुष्कर धामी के बड़कोट उत्तरकाशी रोड शो में उमडे जन सैलाब ने पुष्प वर्षा कर किया शानदार स्वागत, अभी बहुत नजर आए मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर बरसाए फूल

रंवाई क्षेत्र की जनता के जोशीले नारों  से गूंजी घाटी
मुख्यमंत्री  पर लोगों  का अटूट विश्वास देखकर टिहरी भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के चेहरे पर नजर आई एक नई चमक
उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बड़कोट, उत्तरकाशी में मुख्य बाजार, बड़कोट से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री धामी  अभिभूत नज़र आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर   धामी ने मंगलवार को  जब रवांई घाटी में रोड-शो किया तो उनके साथ टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी के साथ राज्यसभा सांसद-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे और जैसे ही मुख्यमंत्री  धामी का रोड-शो सडकों पर निकलना शुरू हुआ तो धाकड़ धामी के नारों से समूची रवांई घाटी गूंज उठी और सडको से लेकर मकानों की छतों पर जिस तरह से  जनसैलाब मुख्यमंत्री के स्वागत में फूलों की वर्षा कर रहा था वह दृश्य यह बताने के लिए काफी है कि आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के लिए कितने जरूरी हो गये हैं ।क्योंकि लोगों  ने यमुना घाटी से साफ संदेश दे दिया है कि आप हमारे हो। मुख्यमंत्री धामी  पर लोगों  का अटूट विश्वास देखकर टिहरी भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के चेहरे पर एक जो नई चमक उत्साह भरी देखने को मिल रही थी ,उससे साफ नजर आ रहा था कि उन्हें विश्वास हो चला है कि जनता  आज राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है और उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री धामी  की स्वच्छ राजनीति से आज उत्तराखण्ड हर तरफ उन्नति की दौड में तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है और यह दौड़ 2025 में उस समय समाप्त होगी जब उत्तराखण्ड आदर्श राज्य बन जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के यमुना घाटी के बड़कोट में रोड़ शो एवं लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में अभूतपूर्व समर्थन मिला। आज ठीक पौने एक बजे मुख्यमंत्री मंत्री बड़कोट हेलेपैड पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। बाद में सड़क मार्ग से पुराने तहसील से बड़कोट गांव स्थित रामलीला मैदान तक उनके शोड में भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री धामी  अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान यमुनोत्री शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन का इन दिनों जिले भर के गांव-गांव में लाभार्थी संवाद और संपर्क अभियान चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी संसदीय क्षेत्र की यमुनोत्री विधानसभा बड़कोट में   पहुंचे । इस दौरान भाजपाइयों की ओर से बड़कोट मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान रैली निकाली गई ।
जनसभा स्थल पर सीएम धामी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद कर लाभार्थियों का सम्मानित किया। मुख्यमंत्री  धामी के रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विधायक संजय डोभाल,विधायक सुरेश चौहान,विधायक दुर्गेश्वर लाल राज्य मंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *