उत्तराखंडकृषिदेहरादून

कृषि मंत्री जोशी  अफसरों से बोले , गढ़वाल और कुमाऊं के एक-एक उद्यान के गार्डनो को पायलेट प्रोजेक्ट तौर पर हार्टी टूरिज्म के रूप में करें विकसित,  खाका तैयार करने के निर्देश

कहा ,केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को  तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाएं,
कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की। विभागीय मंत्री  जोशी ने अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने  विभाग की  संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। कृषि मंत्री  जोशी ने अधिकारियों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए  अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को  तक पहुंचे इसके दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के उद्यान विभाग के अंतर्गत राजकीय उद्यानों को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा जो राजकीय गार्डन की स्थिति ठीक नहीं है, उनको पर्यटन गतिविधि से जोड़कर एक बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभारकर हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाए। जिसके दृष्टिगत विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को एक ठोस रणनीति बनाने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
जोशी ने अधिकारियों को पिछली बैठक में दिए  विभागीय कैलेंडर के तैयार करने के क्रम में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कैलेंडर तैयार कर दिया गया है। जिसमे किसानों को कैलेंडर के माध्यम से कौन सा बीज कब लगता है तथा कई अन्य जानकारी मिलने के साथ किसानों को कैलेंडर के अनुरूप फल, बीज, पौध, खाद इत्यादि उपलब्ध किया जाएगा। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि किसानों को समयनुसार बीज, फल, पौध, खाद उपलब्ध होने के साथ साथ जानकारी भी प्राप्त हो सके। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर सबमिट के दौरान लोगों से आवाहन किया है,कि डेस्टिनेशन मैरिज के लिए उत्तराखंड आए। उन्होंने  कहा कि  प्रदेश में हार्टी टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा शीघ्र ही प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं के एक-एक उद्यान विभाग के गार्डनो को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को एक ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए है।
इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव आनंद स्वरूप, कृषि निदेशक केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अफसरों ने दी जानकारी ,कृषि में स्वीकृत बजट 201 करोड़ के सापेक्ष 154 करोड़ हो चुके खर्च
देहरादून।  अधिकारियों ने बैठक में बताया  कि कृषि में स्वीकृत बजट 201 करोड़ के सापेक्ष 154 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है, शेष बजट भी शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। उद्यान विभाग का स्वीकृत बजट रु.369.75 करोड़ इसके सापेक्ष जनवरी माह तक रू.274.04 करोड़ खर्च किया जा चुका है, शेष शीघ्र किया जाएगा। इसी प्रकार बागवानी मिशन में रु.60 करोड़ के सापेक्ष 27.50 करोड  व्यय किया गया। अधिकारियों  ने बताया  उद्यान विभाग के अंतर्गत पूंजीगत व्यय में बजट रू.236.40 करोड़ स्वीकृत 15.54 करोड़ के सापेक्ष जनवरी माह तक 667.82 लाख  व्यय हो चुका है।
उतराखण्ड में  परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत अभी तक खुल चुके 300 स्टोर
देहरादून। अधिकारियों  ने बताया  कि उद्यान विभाग के अंतर्गत पूंजीगत व्यय औद्योगिक निवेशकों का क्रय,रोपवे, निशुल्क फल पौध वितरण, नाबार्ड योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव आदि पर जनवरी 2024 तक स्वीकृति के सापेक्ष लगभग 50 फीसदी व्यय  हो चुका है। विभागीय मंत्री ने स्वीकृत बजट के तहत प्रतिशत सदुपयोग के दिशा निर्देश दिए गए। परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 400 स्टोर के सापेक्ष 300 स्टोर खुल चुके हैं। इसी प्रकार पीएफएमई योजना के अंतर्गत अभी तक 13 आउटलेट के सापेक्ष 07 बन गए है। शीतकालीन पौध की डिमांड 08 लाख पौध के सापेक्ष 7.55 लाख पौध का आवंटन हो चुका है। जिसमें सेब, नाशपाती, फुलम, आडू, अखरोट आदि शामिल है। इसमें मुख्यत सेब की डिमांड 5.06 लाख पौध के सापेक्ष 4.62 पौध का आवंटन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *