उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम देहरादून पहुंचे 10 देशों के अधिकारी, निगम के कार्यों की ली जानकारी , प्रोपर्टी टैक्स प्रणाली के बारे में विस्तार से की मालूमात

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं अधिकारी, नगर आयुक्त नमामि बंसल ने 
नगर निगम के कर्तव्यों और कार्यों के बारे में बताया 
देहरादून। नगर निगम देहरादून में नेशनल सेंटर फॉर गुड गोवर्नेंस , लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण के लिए आए हुए दस देशों के अधिकारियों को निगम  के कर्तव्यों एवं कार्यो की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में गैंमबिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के अधिकारी उपस्थित थे । एनसीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेटर  डॉ एपी सिंह ने समूह का नेतृत्व  किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त नमामि बंसल ने की, जिनके द्वारा  वीसी के माध्यम से  सभी प्रतिभागियों को नगर निगम देहरादून के कार्यो एवं कर्तव्यों के विषय में अवगत कराते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए । सभी प्रतिभागियों द्वारा कर अनुभाग का निरीक्षण किया गया, जिसमे प्रोपर्टी टैक्स प्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी ली गई। बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल, अपर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त उपस्थित रहे। अंत में उप नगर आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा का समापन किया । प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से बेस्ट प्रैक्टिसेज
शेयर करने का अनुरोध किया  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *