उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रोककर फिर की सड़क किनारे पड़े घायलों की मदद
सात मोड़ के आगे मन इच्छा मंदिर के पास का मामला, मोटरसाइकिल को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया
ऋषिकेश ।क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार पुनः सड़क मार्ग पर अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जानते हुए उनकी मदद की है।
बुधवार को शाम 06 बजे कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल का काफिला ऋषिकेश से देहरादून जा रहा था। तभी सात मोड़ के आगे मन इच्छा मंदिर के समीप दो स्टूडेंट जिनके नाम अभिनव रावत तथा सुजल सिंह थे, दोनों देवभूमि यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दोनों सड़क किनारे गिरे पड़े थे। कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रोककर दोनों का हाल जाना तथा मोटर साइकिल को उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

